ऊधम सिंह नगर

केंद्रीय रक्षा मंत्री 21 मार्च को होंगे हल्द्वानी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाए रखने के लिए जनपद के विभिन्न मार्गो पर नोडल/सह नोडल नामित करते हुए अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होंने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड हेतु नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, सह नोडल/खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। इसी प्रकार पत्थरचट्टा हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल/नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्र शेखर काण्डपाल की तैनाती की है। नगला के लिए नोडल/तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सह नोडल/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगला विजय बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा दीपक शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा की तैनाती की गयी है। सिडकुल, सितारगंज के लिए नोडल/उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सह नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रतिभा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी चिन्ताराम आर्या व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह धामी की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार