कुपोषण से मुक्ति के बांटे किट
रुद्रपुर। बाल दिवस पर आज शहीद उधम सिंह सभागार, विकास भवन रुद्रपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट टाटा मोटर्स लिमिटेड के सीएसआर के आरोग्य प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण किट वितरण का किया गया।जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन ने अभिभावकों एवं टाटा से आए कार्यकर्ताओं को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, 112, एवं पॉक्सो के बारे में जानकारी दी । बल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक छाबड़ा ने गर्भावस्था से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल, छ माह तक के बच्चों के लिए स्तनपान के महत्व के साथ टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया । टाटा से आए दीपक जैन ने बच्चों को संघर्ष करने एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरक कहानी के माध्यम से अच्छी परवरिश की सीख बताई । आइएसडी की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार 22 प्रतिशत बच्चे कम वजन के एवं 23 प्रतिशत बच्चे नाटे हैं । आश्चर्य की बात है कि nfhs के आंकड़े बताते हैं कि सर से 23 माह के स्तनपान करने वाले केवल दो प्रतिशत बच्चों एवं स्तनपान नहीं करने वाले तीन प्रतिशत बच्चों को ही पर्याप्त भोजन मिलता है । कुपोषण की इसी भयावह स्थिति को दूर करने के लिए पोषण किट वितरण किया जा रहा है । कुल 168 बच्चों को पोषण किट जिसमे 1.5 लीटर का कुकर, मूंग दाल खिचड़ी, किशमिश एवं हाथ धोने का साबुन अतिथियों द्वारा दिया गया । बिंदुवासिनी ने बताया कि बच्चों को पर्याप्त भोजन मिले इसके लिए पैकेट वाले स्नैक्स की जगह घर का बना ताजा भोजन दिया जाए जिससे कुपोषण को समाप्त कर भारत के भविष्य की मज़बूत नींव रखी जा सके । इस अवसर पर अल्पसंख्यक अधिकारी नन्दिनी तोमर, सुपरवाइजर सुधा शर्मा, दीपिका, आशा जोशी, आंचल उपस्थित रहे । आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, टाटा मोटर्स से वोलुनटिअर टीम सदस्यों जिनमें अभिषेक त्रिपाठी, अमन प्रताप, नेहा, आईएसडी से रविन्द्र, नीरज, बिन्द्रा तिवारी, संगीता आदि लोग उपस्थित थे।





