ऊधम सिंह नगर

कुंती नाले की सुरक्षा के लिए 4.62 करोड़ स्वीकृत

बागेश्वरमंडलसेरा क्षेत्र में कुंती नाले से होने वाले जलभराव एवं भू-कटाव की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान हेतु शासन द्वारा 4.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।अधिशासी अभियंता सिंचाई हामिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित कार्यकारिणी समिति की बैठक में आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत कुंती नाले में सुरक्षा दीवार निर्माण एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान तेज बहाव के कारण नाले से भारी मात्रा में मलबा एवं पत्थर बहकर समीपवर्ती आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं, जिससे घरों को क्षति एवं स्थानीय नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने से इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्यमंडल अल्मोड़ा कार्यालय के माध्यम से संपादित की जाएगी तथा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।योजना के क्रियान्वयन से मंडलसेरा क्षेत्र में जलभराव एवं भू-कटाव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवासीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार