किसकी जयंती पर मनेगा जनजातीय गौरव दिवस?
हरिद्वार।मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि निर्देशालय जनजाति कल्याण, उत्तराखंड देहरादून के तत्वावधान में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जाएगा।15 नवंबर को राज्य के चयनित जनपद हरिद्वार को 2 way connectivity के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ने के निर्देश भी प्राप्त हुए है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य महानुभावों द्वारा योजनाओं के लाभों कि जानकारी दी जायगी।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से कार्यालय परिसर ,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद में आयोजित होगा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुक्सा जनजाति वर्ग के अलावा कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।





