उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

किमतोली–रौशाल मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 12.15 करोड़ स्वीकृत

चम्पावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क सुदृढ़ करने की दिशा में जनपद चम्पावत को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण (हॉटमिक्स कार्य) हेतु 12.15 करोड़ (1214.76 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इस परियोजना के अंतर्गत 1212.16 लाख की धनराशि सड़क सुधार (S.I.) कार्यों तथा 2.60 लाख की धनराशि गैर-सड़क सुधार (N.S.I.) कार्यों के लिए निर्धारित की गई है।लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित एवं तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन विकास को भी नई गति मिलने की संभावना है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक तकनीकी, प्रशासनिक एवं पर्यावरणीय औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के उच्च मानकों के अनुरूप किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर समुचित जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पूर्ण पालन किया जाए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार