किच्छा विधायक बेहड़ के पुत्र व पार्षद सौरभ पर जानलेवा हमला
रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र एवं रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर जानलेवा हमला किया गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन नकाबपोश युवकों ने आवास विकास क्षेत्र में सौरभ राज बेहड़ पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत को देखते हुए ICU में शिफ्ट किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस अधिकारी ली। अस्पताल व घटनास्थल पर राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोग भी पहुंच गए।
पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।हमला क्यों किया गया,इसकी जांच में पुलिस जुटी है।





