अपराध ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में जान मारने की युवक ने दी धमकी

काशीपुर।अधिवक्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कचनालगाजी निवासी अधिवक्ता तेज सिंह (एडवोकेट) पुत्र सुखराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि पड़ोसी शुभम अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी विश्वनाथपुरम कलोनी कचनालगाजी से 90 हजार रुपये 27 अक्टूबर, 2024 को उधार लिए थे।जिसे पिछले माह 27 अक्टूबर को वापस करना था।अपने रिश्तेदार के बीमार होने की खबर लेने अचानक दिल्ली जाना पड़ा। जिससे निर्धारित समय पर रुपये वापस नहीं कर पाया। शुभम अग्रवाल उसे और उसकी पत्नी को बार बार फोन कर और मैसेज कर परेशान कर रहा है। धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं। वह रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर शुभम अग्रवाल को ऑनलाइन 29 अक्टूबर को 99 हजार रुपये मय ब्याज के वापस कर दिए। वह 30 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटा।तभी शुभम अग्रवाल उसके घर के बाहर आकर जोर जोर चिल्लाते हुए बाहर आने की बात की। पत्नी ने दरवाजा खोला तो आरोपित गंदी गंदी गालियां देते हुए अपनी चप्पल निकालकर मारने के लिए दौड़ा। शुभम अग्रवाल की पत्नी कविता भी उसे गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके घर में घुसकर उसके और उसकी पत्नी के साथ हाथापाई की। उसके कपड़े फट गए। पत्नी को गुम चोट आई है। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पुलिस ने आरोपित शुभम के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार