ऊधम सिंह नगर शिक्षा

कालेज में लिया गया साक्षात्कार

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में आज शोधार्थियों के शोध उन्नयन हेतु साक्षात्कार प्राचार्य प्रो. एन सिंह के कुशल निर्देशन में शोध निर्देशिका प्रो. आशा राणा द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान शोधार्थी निकिता सिंह और तब्बू मर्तोलिया का कनिष्ठ शोध अध्येता (JRF) से वरिष्ठ शोध अध्येता (SRF) के रूप में उन्नयन हेतु विषय विशेषज्ञ प्रो. आरएस. भाकुनी और प्रो. कैलाश चंद्र कलोनी ने साक्षात्कार लिया। जिसमें शोधार्थियों से शोध कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं शोध कार्य हेतु उन्हें बहुमूल्य दिशानिर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सर्वजीत सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय, और प्रो. पूनम रौतेला सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99