कालेज के वार्षिकोत्सव में धार्मिक व आध्यात्मिक का अद्भुत संगम
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भूरारानी स्थित श्री भंजुराम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव का धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य समापन हुआ। वेद-मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव महाराजश्री के पावन संदेश का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में समाजसेवी रामलाल डोंगरा एवं मीना डोंगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने भंजुराम अमर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता को भी सम्मानित किय। जिन्होंने वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वार्षिकोत्सव के दौरान पूज्य स्वामी जी महाराज ने प्रतिभावान छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।धार्मिक महोत्सव के सफल आयोजन पर स्वामी अमरदेव लोक कल्याण ट्रस्ट, भूरारानी एवं स्वामी अमरदेव कृष्णदेव मिशन द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवा समितियों का आभार व्यक्त किया गया।





