कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को पीटा
आकृति राय, स्थानीय संवाददाता किच्छा (लोक निर्णय)। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनिया में निर्माणाधीन पेयजल टंकी के पास सड़क को लेकर मंगलवार हुआ विवाद बढ़ गया। पेयजल निगम की कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को पीट दिया गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर निवासी जिला गया, बिहार, मंगलवार रात करीब 10 बजे कार से निर्माणाधीन पेयजल टंकी की ओर जा रहे थे। इस बीच सड़क को लेकर दो लोगों ने उनकी कार रोक ली। कहासुनी हो गई और देखते ही देखते उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह प्रोजेक्ट मैनेजर ने जन बचाकर टंकी तक पहुंच पाए।इसकी जानकारी लगते ही सड़क विवाद से जुड़े दूसरे पक्ष के भी दो लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया।सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलभट्टा थाना प्रभारी उमेश कुमार ने दोनों पक्षों समझा कर मामला शांत कराया।। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में ले लिया।बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है।





