ऊधम सिंह नगर

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस – अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

जसपुर/काशीपुर: ऊधम सिंह नगर में पवित्र कांवड़ यात्रा एवं आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में आज जनपद के जसपुर एवं काशीपुर क्षेत्रों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।कोतवाली जसपुर एवं कोतवाली काशीपुर पुलिस टीमों द्वारा पैरामिलेट्री फोर्स के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई।पुलिस बल ने गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा व त्योहारों के दौरान सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार