उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

कांग्रेस की मानसिकता हमेशा रही महिला विरोधी: शांति मेहरा

रुद्रपुर । (लोक निर्णय) दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, महापौर विकास शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि महिलाओं को उनका हक न मिल पाए।इसके लिए कांग्रेस ने संसद में इस विधेयक की राह में रोड़े अटकाए। दर्जा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में हुए महिला सशक्तिकरण के कार्यों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी हर योजना के केंद्र में ‘नारी शक्ति’ को रखा है, जिससे आज देश की महिलाओं के आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।महिलाओं के सम्मान के लिए ही मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पेश किया था, लेकिन महिला विरोधी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया। शांति मेहरा ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है। वर्ष,1996 में यह बिल आया इस पर बहस हुई लेकिन पास नहीं हुआ। 2010 में फिर बिल आया लेकिन एक ही सदन में पास हो पाया। 27 साल लग गये इस बिल को पास करने में। 2023 में जब मोदी सरकार ने कानून बनाया तो तब भी कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए इसे लागू नहीं होने दिया। विपक्ष का विरोध का मकसद सिर्फ इतना है कि इसे मोदी सरकार पारित करा रही है। दो दिन चले विशेष सत्र में कांग्रेस और विपक्ष का महिला विरोधी चरित्र फिर उजागर हो गया।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की सोच है कि इस देश के अंदर सबको समान रूप से प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्तर सालों से देश को लूटने का काम कर रही थी भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब जनता आने वाले समय में देगी।इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी, जिला अध्यक्ष नीता सक्सैना, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति धीर , जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर आदि उपस्थित हुए ।।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार