उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

कल पंत विवि के विद्यार्थियों को बांटी जाएगी डिग्री, स्टूडेंट मार्ट बाजार होगा उद्घाटन, 500 रुपये किलो मिलेगा मीट समोसा

पंतनगर। (लोक निर्णय)गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 1395 विद्यार्थियों को मंगलवार डिग्री बांटी जाएंगी। विद्यार्थियों को 13 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर और 10 कांस्य मेडल भी वितरित किए जाएंगे। इसके बाद पंत विवि परिसर स्थित स्टूडेंट मार्ट बाजार भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा।लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि और कृषि मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे। मंगलवार को गांधी हाल में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून से उड़ान भरेंगे और पंतनगर एयरपोर्ट पर पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर लैंड करेंगे। यहां से राज्यपाल समारोह में पहुंचेंगे।राज्यपाल मेडल और डिग्री बांटने के बाद स्टूडेंट मार्ट भवन का भी उद्घाटन करेंगे।इस सुविधा से न केवल विद्यार्थी विवि में पढ़ाई के साथ ही कृषि से जुड़े उत्पाद तैयार कर कमाई कर सकेंगे, बल्कि विद्यार्थियों में कृषि से जुड़े व्यवसाय करने के साथ ही मार्केटिंग का भी ज्ञान हासिल कर सकेंगे।इससे विद्यार्थी उद्यमी तैयार होंगे।विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी स्टूडेंट मार्ट से जरूरत की चीजें भी उपलब्ध हो सकेंगी। समारोह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मार्ट में उत्पादों के रेट भी निर्धारित कर इसकी सूची चस्पा कर दी गई है। मीट समोसा, पनीर, दूध आदि उत्पाद बेचे जाएंगे। शोध निदेशक डॉक्टर एसके वर्मा ने आज विवि के अधिकारियों संग स्टूडेंट मार्ट की तैयारियों का जायजा लिया। शोध निदेशक डॉक्टर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को राज्यपाल स्टूडेंट मार्ट का उद्घाटन करेंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99