कराटे में कुविरा चौहान ने जीती गोल्ड
रुद्रपुर।जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) के तत्वावधान में 5वीं आयोजित निःशुल्क जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता में वंश मार्शल आर्ट्स अकादमी की कुविरा चौहान ने गोल्ड जीत कर न केवल स्वजन का नाम रोशन किया,बल्कि अकादमी का भी गौरव बढ़ाया।
श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, जिला जु-जित्सू ऐसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष जॉनी हीराम तिग्गा, वसीम खान द्वारा सयुंक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। चुघ ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त बनाने के लिए जिला जुजित्सु संघ द्वारा किया गया कार्य अत्यधिक सराहनीय है एवं समाज में लड़कियों के लिए यह बहुत जरुरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें। अनिल शर्मा कहा कि बालिकाओं को किसी भी स्तर पर घबराने की जरूरत नहीं है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, ताकि वह परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने में पीछे न रह सके।ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद से लगभग 127 बालिकाओं ने विभिन्न वर्गों की फाइटिंग स्पर्धा में जोहर दिखाते हुए पदक जीते। जिसमें सब जूनियर आयु वर्ग की विभिन्न भार की फाइटिंग स्पर्धा में अंडर 08 आयुर्वग की -21 किग्रा में अनाया जोशी ने स्वर्ण, हिमांशी ने रजत, अनन्य गुप्ता, आराध्या सक्सेना ने कांस्य पदक जीते, अंडर 10 आयुर्ग, -24 किग्रा में कुविरा चौहान ने स्वर्ण, नव्या ने रजत पदक, ऋतिका भंडारी, सौजन्य ने कांस्य पदक जीते। निर्णायक भूमिका में हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, प्रिया विश्वास, कंचन बसेरा, शिवानी, लोरी, क्षितिज सिंह, वंश बिष्ट शामिल थे।वंश मार्शल आर्ट्स अकादमी की प्रतिभागी कुविरा चौहान ने स्वर्ण पदक और नव्या को रजत पदक मिलने पर कोच वंश बिष्ट ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि जैसा बच्चों को सिखाया गया उन्होंने उसका पूरा ध्यान रखा और लक्ष्य हासिल किया निरंतरता के साथ भविष्य में भी ऐसे ही पदक हासिल करते रहेंगे।





