उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

कराटे खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चम्पावत।(लोक निर्णय) देहरादून में आठ से 10 मई तक हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चम्पावत जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदकों सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए।खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का चयन आगामी 03 जून से 07 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है।नेशनल प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।जिले के खिलाड़ियों ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और प्रतिभा के बल पर प्रदेश स्तर पर चम्पावत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से उनके करियर गोल एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा एवं विज्ञान के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया तथा विज्ञान की बारीकियों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भावना अधिकारी, अनामिका विष्ट, आभास वर्मा, ऋषभ ढेक, पार्थ बिष्ट एवं प्रज्ञान साह ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। वहीं स्वर्ण पदक विजेता प्राची ओली एवं प्राची थापा को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कराटे कोच दीपक अधिकारी को भी जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सांची मुरारी, हर्षिता अधिकारी, हार्दिक तथा चित्रा गहतोड़ी ने रजत पदक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त प्रिंस वोहरा, नताली गड़कोटी, हर्षिता, प्रज्ञान साह एवं जतिन जोशी ने कांस्य पदक हासिल किया था।इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार