अपराध ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन गेम में किशोर ने गंवाए 4.36 लाख रुपए

रुद्रपुर: जागरूकता के बाद भी ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लोगों की खासकर बच्चों की नहीं छूट रही है। इसी चक्कर में 11 वर्ष के किशोर ने चार लाख से अधिक रुपए गंवा दिए। जब भनक लगी तो काफी देर हो चुकी थी।रुद्रपुर की श्याम गार्डन निवासी पारुल देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 11 वर्षीय बेटा ऑनलाइन फ्री फायर मैक्स गेम खेलता है। इसी ऑनलाइन गेमिंग के लत में फरवरी से 31 जुलाई तक उसके पिता के बैंक खाते से 4.36 लाख रुपये गायब हो गए। जब मोबाइल पर रुपए निकालने का मैसेज आया तो साइबर ठगी का शिकार होने का शक हुआ। पुलिस से साइबर थाना पुलिस को तहरीर भेजकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अपराध

जेनेटिक एनेलाइजर मशीन से बढ़ी एफएसएल की क्षमता

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कुमाऊं मंडल में होने वाले आपराधिक वारदातों के खुलासे में सहयोग डीएनए सैंपल रिपोर्ट अब पुलिस को जल्द
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99