अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

एसएसपी ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया

रुद्रपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने आज थाना झनकईया का औचक निरीक्षण किया। साथ ही थाना परिसर की व्यवस्थाओं, कार्यालय अभिलेखों, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी महोदय द्वारा भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया गया।एसएसपी अजय गणपति ने थाना झनकईया पहुंचकर सर्वप्रथम थाना परिसर, थाना कार्यालय, मेस तथा कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरों व अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने एवं समय-समय पर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।बाद में एसएसपी अजय गणपति नेथाना झनकईया क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्राम सिसैया तथा मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा लगभग 40-50 स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया।ग्रामीणों द्वारा सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से एसएसपी महोदय को अवगत कराया गया, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गश्त व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना एवं आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना भी आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके।आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टैरिफ वार से भड़के लोग,नहीं करेंगे विदेशी उत्पाद का प्रयोग

लोक निर्णय,रुद्रपुर: अमेरिका ने भारत के कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाया तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99