अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

इन तिथियों को हज यात्रियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)खतीब अहमद, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति ने बताया कि उत्तराखण्ड के हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज- 2026 के चयनित हज आवेदकों का मेडिकल स्क्रीनिंग / वैक्सीनेशन किया जाएगा। हरिद्वार / पौडी गढवाल के हज आवेदकों को 27 मार्च को सुबह नौ बजे से उप जिला चिकित्सालय रुड़की में, देहरादून के हज आवेदकों का दिनांक 28 को सुबह नौ बजे से जिला चिकित्सालय, कोरोनेशन, डालनवाला (देहरादून) में, ऊधम सिंह नगर के स्थान जसपुर, काशीपुर तथा बाजपुर के हज आवेदकों को 31 को सुबह नौ बजे से उप जिला चिकित्सालय एलडी भट्ट काशीपुर में, ऊधम सिंह नगर के स्थान रूद्रपुर, गदरपुर, लालपुर, किच्छा, पंतनगर, खटीमा,सितारगंज तथा जनपद चम्पावत के हज आवेदकों को दिनांक 31 मार्च को सुबह नौ बजे से पंडित राम सुमेर शुक्ल, राजकीय मेडिकल कालेज, रुद्रपुर में,नैनीताल / अल्मोडा के हज आवेदकों को एक अप्रैल को सुबह नौ
बजे से बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी (नैनीताल) में हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग / वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।राज्य हज समिति द्वारा हाजियों के कवर हैड के मोबाइल नम्बर पर सूचना दी जाएगी। हाजियों से अनुरोध है कि निर्धारित स्थल, तिथि व समय पर पर अपना वैक्सीनेशन कराएं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार