ऊधम सिंह नगर

इंद्रधनुषी रंगों में रंगा जिला, धूमधाम से मनी होली

रुद्रपुर। जिले भर में होली का पर्व आज पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। हर कोई रंगों से रंगा दिखा।जिला इंद्रधनुष के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।सुबह जब बच्चे रंग खेलने निकले तो फिर क्या था,बुजुर्ग,महिलाएं और युवा भी घरों से निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक फाग और होली गीतों की गूंज सुनाई दी।हर उम्र के लोगों में होली को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कोई पिचकारी से रंग उड़ाता दिखा तो कोई गुलाल लगाकर गले मिलते हुए आपसी भाईचारे का संदेश देता नजर आया। पारंपरिक व्यंजनों का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। जिले में होली शांति, सौहार्द और आपसी प्रेम के साथ धूमधाम से मनाई गई। उम्र के छोटे लोगों ने बड़ों को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।एक दूसरे के घर और मोहल्लों में जाकर रंग लगाए और व्यंजन का आनंद लिया और होली की शुभकामनाएं दीं। कौमी एकता का गुलदस्ता कहे जाने बजे ऊधम सिंह नगर में कुमाऊंनी, पूर्वांचल आदि होली गीतों पर होल्यार खूब झूमे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार