इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
हरिद्वार।(।लोक निर्णय) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में पोषण किट वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर पानीपत रिफायनरी विवेक शर्मा ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है पूर्व में भी जनपद हरिद्वार के 650 टी बी मरीजों को पोषण के लिए इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डॉ नलिन असवाल द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल द्वारा दी गई पोषण किट से मरीजों को टी. बी . रोग हराने में बहुत सहायता प्रदान होगी व इंडियन ऑयल द्वारा मरीजों को गोद लिए जाने की सराहना की । एसटीएसटीबी कार्यक्रम लक्सर अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है, वह विभाग को मरीजों को क्षय रोग मुक्त करने में अत्यंत सहायता मिल रही है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में कनिका शर्मा, अवनीश कुमार आशीष शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।





