इंग्लैंड से प्रकाशित रिमिनिसेंस : माय लैंड माय पीपल” का विमोचन
चम्पावत।अद्वैत आश्रम मायावती में आज प्रो. डॉ एस देव की पुस्तक “रिमिनिसेंस : माय लैंड माय पीपल” का विमोचन आश्रमाध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज ने किया। इंग्लैंड से प्रकाशित 246 पृष्ठों की यह पुस्तक काली कुमाऊं की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।डॉ. देव ने सुई–विंशुग क्षेत्र की आध्यात्मिक परंपराओं, भू-इतिहास और अद्वैत आश्रम मायावती की वैश्विक महत्ता को विस्तार से उजागर किया है। उन्होंने बताया कि यही पवित्र स्थल वह केंद्र है,जहां से स्वामी विवेकानंद ने अद्वैत वेदांत को विश्वभर में नई ज्योति प्रदान की।स्वामी शुद्धिदानंद ने कहा कि डॉ. देव की यह कृति भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि से समझने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में स्वामी दिव्यकृपानंद, स्वामी शुहिरदानंद, स्वामी ध्यानस्पर्धानंद, डॉ. सुनील एवं डॉ. स्नेहा गोडबोले, डॉ. नेहा सहित आदि मौजूद थे।





