ऊधम सिंह नगर शिक्षा

आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिप

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)नगर निगम सभागार में आज आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महापौर ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके भविष्य, शहर की व्यवस्थाओं और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे और शहर में डिजिटल लाइब्रेरी, करियर काउंसिलिंग सेंटर, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था तथा युवाओं के लिए अध्ययन सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव दिए।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित संस्था नहीं है, बल्कि शहर के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नगर निगम की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।जिससे आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बन सके। इसके साथ ही नगर निगम मेधावी विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण (एजुकेशनल टूर) भी आयोजित करेगा, जिससे बच्चों को नई तकनीक, संस्थानों और आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से देखने और सीखने का अवसर मिलेगा। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। सम्मानित होने वालों में प्राची मटेला, ईशिता सैनी, आस्था यादव, सिमरन शर्मा, हर्षिता जोशी, रितु धामी, सृष्टि पाल, अतुल्य यादव, अनस अहमद, विष्णु गुप्ता, हेमंती चौहान, अनुज कुमार, रक्षित जोशी, प्रदीप कुमार, नवनीत मेहरा, सम्पदा तिवारी, शोभित अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, केशव वर्मा, श्रुति पाठक, सगुन जलहोत्रा, गरनूर कौर, रिद्धि मिड्ढा, कशिश सिंह, अंश श्रीवास्तव, माही सिंह, प्रत्युष कुमार नंदा, हरमनप्रीत कौर, कशिका डसीला, सक्षम शर्मा, सिद्धि परमार, आस्थामनी तिवारी, अली अब्बास, दिव्यांश मेहरा, पलक सैनी, तपस्या सिरोही, भारती गंगवार, संध्या, अर्पित यादव, माही रौतेला, अमृत शर्मा, आरव गुप्ता, अश्विनी अरोरा, हर्षिता पनेर, अवनी बोरा, नव्या सिंह, जय जोशी, आयशा भट्ट, विदुद मेहरा, अंकुश डिबिटिया, नैतिक जोशी, दिव्यांजलि बानू, मो. अंसार, सोमेश कुमार, सिद्धांत इशुपुजानी, आर्यन सागर, गरिमा भण्डारी, खुशी, माही शर्मा, अनभि शिवोतारा, अमन गंगवार, जितेंद्र कुशवाहा, स्वायम मिश्रा, दीक्षा रस्तोगी, कशिश वर्मा, सिद्धू परमार, सरगेटा, आदित्य, प्रखर अग्रवाल, नवनीत मेहरा, अंशिका अग्रवाल, रिद्धि मिड्ढा, कशिश सिंह, अंश श्रीवास्तव, सक्षम शर्मा, आस्थामनी तिवारी, पलक सैनी, माही रौतेला, अमृत शर्मा, अश्विनी अरोरा, हर्षिता पनेर, अवनी बोरा, नव्या सिंह, जय जोशी, आयशा भट्ट, नैतिक जोशी, दिव्यांजलि बानू, आर्यन सागर थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99