टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा,1.29 करोड़ स्वीकृति
चम्पावत। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों हेतु एक टाइप-V आवास निर्माण के लिए कुल 1.29 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम किश्त के रूप में कुल स्वीकृत धनराशि का 60 प्रतिशत अर्थात 77.61 लाख अवमुक्त किए गए हैं। इस राशि में 69.85 लाख केन्द्रांश तथा 7.76 लाख राज्यांश सम्मिलित है। शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।टनकपुर क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध होने से न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुगमता आएगी। साथ ही न्यायिक अधिकारियों को बेहतर कार्य परिवेश एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे न्यायिक तंत्र की कार्यक्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।





