क्रिकेट में खटोला टीम बनी चैंपियन
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने जयनगर को 22 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खटोला टीम ने निर्धारित ओवरों में जयनगर के सामने 160 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनगर की टीम खटोला की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 138 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। गणेश मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज रहे। करन को मैन ऑफ द मैच, संजय शर्मा को बेस्ट बॉलर और हिमांशु जोशी को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु, गोलू, गणेश, योगेश, सुनील, संजय शर्मा, चंदू मेहरा, चंदू कार्की, करन, गोल्डी, अजय, कुलदीप, नारायण, दीपक, अभिषेक और सुधीर सहित समस्त आयोजक मंडल व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।





