उत्तराखंड

आइआइटी रुड़की ने गौरव और नवाचार के संकल्प के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

रुड़की। (लोक निर्णय)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आइआइटी रुड़की) ने देशभक्ति के उत्साह और विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। जेम्स थॉमसन बिल्डिंग के सामने आयोजित समारोह में निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों, पूर्व छात्रों और उनके परिवारों ने भाग़ लिया।निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आइआइटी रुड़की ज्ञान को नवीन प्रौद्योगिकियों और ऐसे समाधानों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरा करने के साथ लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करें।उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सतत ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, उन्नत विनिर्माण, आपदा लचीलापन और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में संस्थान के योगदान को रेखांकित किया। साथ ही स्टार्टअप और डीप-टेक इकोसिस्टम के जरिए अनुसंधान को उपयोगी तकनीकों और उद्यमों में बदलने पर जोर दिया।
छात्रों से बड़े सपने देखने का आह्वान: उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की प्रगति ज्ञान, नवाचार और सहयोगात्मक कार्रवाई से तय होगी। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली अनुसंधान, उद्यमिता और सामाजिक सहभागिता के जरिए भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व विकसित करने को प्रतिबद्ध है।समारोह में एबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनुष्रुति अकादमी फॉर द डेफ और आइआइटी रुड़की की कल्चरल सोसाइटी के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, थिंक इंडिया, आइआइटी रुड़की की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें संस्थान के छात्रों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और संविधान के आदर्शों, सत्यनिष्ठा, समावेशिता एवं नवाचार के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर