उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में माउंट स्कूल रहा विजेता

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) कार्यक्रम अस्मिता के तहत एक पब्लिक स्कूल में द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग हुई। जिसमें रुद्रपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल में माउंट लिटरा स्कूल विजेता तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा.कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन प्रो.डीडी.जोशी ने किया।द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किया गया है।भविष्य में भी समय समय पर एसे कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किए जाते रहेगे.इस प्रतियोगिता के निर्णायक लोकेश पांडे,गौरव जोशी,जया पांडे,प्रगति,किरण,श्वेता,अंजलि,गौरव,योगेश पांडेय तथा चेतन भट्ट थे। आशीष बिष्ट वन दरोगा तथा अंतर्राष्ट्रीय सेपक टाकरा खिलाड़ी का परिचय सभी खिलाड़ियों को मिला उक्त अवसर पर वाइस चेयरमैन हरमन ग्रोवर,एडवोकेट भूपेश दुमका,अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी नरेंद्र रावत,क्रीड़ा प्रभारी राजीव मंडल,राजेश,दीपक अधिकारी,सूरज, दिव्यांशु तथा प्रिंस आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार