अमोड़ी व स्वाला क्षेत्र के रेस्टोरेंट व भोजनालयों में छापेमारी, चार संदिग्ध सैंपल भरे
चम्पावत ।(लोक निर्णय )पर्यटन सीजन के दृष्टिगत आम जनमानस एवं पर्यटकों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग चम्पावत द्वारा क्षेत्र में मिलावटखोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चम्पावत क्षेत्र के अमोड़ी, स्वाला आदि स्थानों पर स्थित विभिन्न जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट एवं भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा रेस्टोरेंट, भोजनालय व किराना स्टोर के प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था तथा कालातीत (एक्सपायरी डेट) खाद्य सामग्री आदि की गहनता से जांच की गई। टीम ने सरसों तेल, मसाले, कुकीज और नूडल के कुल चार नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही खाद्य कारोबारियों और दुकानदारों को उचित गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उचित व स्वच्छ रखरखाव के साथ ही संग्रहित और विक्रय करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।




