अब कूड़ा पॉइंट पर सीसीटीवी की नजर
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर को स्वच्छ बनाने में जिला प्रशासन जुट गया है।ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे के किनारे जिन स्थानों पर कूड़ा फेंका जा रहा है।उन कूड़ा पॉइंट को चिन्हित कर वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।जिससे कूड़ा का निस्तारण हो सके।जिले में हाईवे के किनारे करीब 30_40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं।जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है।इसके अलावा चिन्हीकरण भी किया जा रहा है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के सख्त निर्देश पर जिले को स्वच्छ बनाने में जिले के अधिकारी जुट गए हैं। स्वच्छता के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।स्कूलों के साथ अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।जिससे लोग वहीं पर कूड़ा डाल सकें,जहां कूड़ा पॉइंट बनाया गया है।मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले को स्वच्छ बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।प्रॉपर तरीके से कूड़ा का निस्तारण किया जा सके। चिन्हित कूड़ा पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।





