अनैतिक व्यापार कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
काशीपुर। पुलिस ने दुष्कर्म और देह व्यापार करने वाले गिरोह फर्दाफाश किया है।साथ ही चार आरोपितों को पकड़ लिया है।पुलिस को तीन मार्च को सूचना मिली कि पिछले साल मई से लापता एक नाबालिग को हरियावाला क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है।इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आइटीआइ थाना ने टीम गठित कर तत्काल हरियावाला स्थित जाहिद के आवास पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से नाबालिग पीड़िता को बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।जांच में मामला सामने आया कि आरोपितों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की पुष्टि होने पर पुलिस ने FIR No. 63/2026 के तहत धारा 65(1), 140(3), 143(1), 127(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।आरोपित जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा पकड़े हुए हैं।पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।




