उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

अनावरण से पूर्व कांग्रेस नेता ने किया शहीद भगत सिंह का अपमान

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भाजपा विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह शहादत दिवस पर कांग्रेस पार्टी के नेता ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया। कहा कि ज़ब शहीद भगत सिंह संस्था व गुरुद्वारा सिंह सभा व सभी सगठन ने तय कर 13 अप्रैल बेसाखी पर्व पर शहीद भगत सिंह का भव्य कार्यक्रम के माध्यम से अनावरण कार्यक्रम रखा गया था।जिसको कार्यदायी संस्था लघु सिचाई विभाग द्वारा करवाया जाना था।वहीं जिस प्रकार आज अराजकतापूर्ण कार्य कांग्रेस पार्टी के नेता मोहन खेड़ा द्वारा किया गया। वह शहीद भगत सिंह का अपमान है। जिसको करोड़ो भगत सिंह के अनुयायी कभी बर्दास्त नहीं करेंगे।विधायक ने कहा कि तय अनावरण कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस नेता द्वारा उनकी प्रतिमा से कपड़ा हटाकर उनकी मूर्ति पर माला डाली गई है। एक शहीद का अपमान है, सरकारी कार्य में बाधा है। ऐसी अराजकता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने मौके पर दूरभाष के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शसानी से वार्ता कर इस घटनक्रम की जानकारी दी ओर विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज करवा कर इस अपमान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।
विधायक शिव अरोरा के सख्त एक्शन के बाद ओसी गौरव पाण्डेय, लघु सिचाई विभाग व कोतवाली से एसएसई अनिल जोशी मौके पर पहुंचे तो प्रशासन की मौजूदगी में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व भगत सिंह संस्था, समाजसेवी लोगो द्वारा गंगाजल से मूर्ति को धोते हुए पुनः कपड़ा बांधकर मूर्ति को ढकने का कार्य किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा उनके द्वारा भगत सिंह चौक का स्वरूप बदलने का कार्य किया गया जो दशकों से जानवरो के बैठने का अड्डा बना हुआ था उनके द्वारा उस स्थल का सौंदर्यकरण व आदम कद भव्य कास्य प्रतिमा लगाने का कार्य किया गया। जिसकी सुध इससे पूर्व किसी जनप्रतिनिधि ने ना लीं ओर कांग्रेस की सरकार भी रही तब कांग्रेस नेता कभी इसके सौंदर्यकरण की याद नहीं आई ओर ज़ब यह कार्य विधायक द्वारा करवाया गया तो उन्होंने घटिया मानसिकता का परिचय दिया यह कार्य रुद्रपुर के लोग ओर भगत सिंह को मानने वाले कभी स्वीकार नहीं करेंगे और आने वाली 13 अप्रैल को भव्य दिव्य रूप से शहीद भगत सिंह की कास्य प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।वह इस घटना की निंदा करते है।इस दौरान अरुण चुघ, प्रीत ग्रोवर, मनमोहन सिंह, प्रथम बिष्ट, हरजीत सिह, एसपी यादव, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अशोक गुम्बर, राजेश कामरा, जीतेन्द्र संधू, मनोज मदान,मयंक कक्कड़ आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार