अटरिया मार्ग के निर्माण का तिलकराज के श्रेय लेने को बताया राजनीतिक बेशर्मी
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कोविधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा अटरिया मार्ग के निर्माण का झूठा श्रेय लेते हुए अपना प्रायोजित स्वागत करना राजनीतिक बेशर्मी का नायाब नमूना है। जबकि पूरा क्षेत्र जानता है कि 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे अनुरोध पर न केवल इस सड़क के निर्माण की घोषणा की, बल्कि इसके साथ-साथ कई कामों की घोषणा की वह देहरादून पहुंचकर इन घोषणाओं पर शासनादेश जारी करके इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। और जब इस पर धनराशि की स्वीकृति 22 करोड़ की हुई तो आनंदपुर राघवनगर समेत इससे जुड़े गांव की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया तथा मेरा नागरिक अभिनंदन किया गया।लेकिन आज तिलक राज बेहड़ जो राजनीतिक क्षेत्र में झूठ, फरेब, षड्यंत्र रचने के पर्याय बन गए हैं उन्होंने अपना झूठा अभिनंदन कराया।
शुक्ला ने आज अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि उसी सभा में मुख्यमंत्री जी ने नमक फैक्ट्री बंडिया या के ध्वस्त पुल के निर्माण की भी घोषणा की थी। उसका भी प्रथम चरण की राशि स्वीकृत होने पर राजनीतिक रूप से महाबेशर्म तिलक राज बेहड़ उसका झूठा श्रेय लेने के लिए बयानबाजी कर रहे है।इससे पहले 1993 से 2012 तक हल्द्वानी एवं रुद्रपुर किच्छा का विधायक रहते हुए वे इस क्षेत्र में ( वर्तमान किच्छा विधानसभा क्षेत्र में) कोई कार्य नहीं कर पाए थे। लालपुर नगला मार्ग की हालात भी उनके मंत्री विधायक रहे थे जर्जर व खराब बनी रही। जिसका नवनिर्माण उन्होंने (राजेश शुक्ला) ने कराया।शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं अन्य योजनाओं से पानी की पाइपलाइन डालने पर काटी गई सड़कों के नवनिर्माण के लिए UUSDA (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) द्वारा किच्छा एवं सिरौली कला नगर पालिका की काटी गई सड़कों का निर्माण 498 करोड़ की लागत से कर रही है, इसका झूठा श्रेय लेने हेतु विधायक ठेकेदार से मिलकर फर्जी उद्घाटन करते फिर रहे हैं। यदि उन्होंने किया है तो अपने पर अपना पत्थर क्यों नहीं लग रहे? यदि वह बना रहे हैं तो उन सड़कों का निर्माण सिर्फ पाइपलाइन बिछाने से काटी गई सड़कों पर ही क्यों हो रहा है शेष सड़कों पर क्यों नहीं कर रहे हैं? पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा हर दिन एक नया झूठ बोलना विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार एवं षड्यंत्र रचना उनका रागल है। वे परिवहन मंत्री रहते एक ढंग का बसअड्डा नहीं बना पाए थे, स्वास्थ्य मंत्री रहते किच्छा के अस्पताल का उच्चीकरण नहीं करा पाए, किच्छा को एक डिग्री कॉलेज तो क्या एक इंटर कॉलेज भी नहीं दे पाए थे। बिना मंत्री बने मैं किच्छा में डिग्री कॉलेज, कई इंटर कॉलेज, बिना परिवहन मंत्री बने हाईटेक बस अड्डा और बिना स्वास्थ्य मंत्री बने मेडिकल कॉलेज, एम्स एवं किच्छा के अस्पताल का उच्चीकरण की घोषणा भी कराई है। शुक्ला ने कहा कि विधायक बनते ही हुए 2 साल गायब रहे उसके बाद अगले दो साल वे सरकार में न होने का रोना रोते रहे और जब 4 साल बीत गए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं कर पाए तो जो कार्य मैं अपनी सरकारों से ला रहा हूं उसका झूठा श्रेय लेने का असफल कोशिश कर रहे हैं।पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि विधायक बनते ही पहले हुए 2 साल आराम करते रहे उसके बाद उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री धामी की आलोचना करते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी साबित करते रहे, खनन माफियाओं का संरक्षण कर्ता साबित करते रहे, हेलीकॉप्टर में रुपए ले जाने का वेतुका बयान देते रहे और अब जब मुख्यमंत्री ने मेरे व सांसद अजय भट्ट के अनुरोध पर सिडकुल-अटरिया रोड पर 22 करोड रुपए की धनराशि, मलसा कुरैया रोड पर 19 करोड़ की धनराशि व आनंदपुर नगला रोड पर सड़क के टूटे हुए भाग पर दो करोड़ की राशि जारी कर दी तो ये धामी जी की फोटो लगाकर अपनी फोटो लगाकर झूठा श्रेय ले रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि बेहड़ की झूठ फरेब की राजनीतिक जनता जान चुकी है। क्योंकि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर विधायक से 10 बड़े काम मांगे थे क्षेत्र के लिए तो भी बेहड़ ने उसमें अटरिया सिडकुल मार्ग का उल्लेख नहीं किया था किच्छा क्षेत्र की अपने मंत्री एवं विधायक रहते लगातार उपेक्षा करने वाले और किच्छा को छोड़कर रुद्रपुर चले जाने वाले बेहड़ कभी किच्छा का भला नहीं कर सकते और वे अभी भी भाजपा में घुसना चाहते हैं और किच्छा को छोड़कर रुद्रपुर भागना चाहते हैं लेकिन उनके मनसुबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।




