कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर की खुशबू महकेगा। उद्यान में 2 से 7 सितम्बर तक प्रदर्शनी लगेगी। जिसमें नगर निगम से जुड़े स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।महापौर विकास शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन परिसर आमजन के लिए 16 अगस्त से 14 सितम्बर तक खोला गया है। इसी क्रम में डीएनयूएलएम योजना में गठित स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। दो से सात सितम्बर तक होने वाली प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड से रूद्रपुर नगर निगम,देहरादून नगर निगम और नगर पालिका चंपावत का चयन किया गया है।रुद्रपुर नगर निगम के ‘फुलवारी’ स्वयं सहायता समूह की ओर से हैंडीक्राफ्रट्स, हैंडलूम, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स और शहद सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र होंगे।महापौर विकास शर्मा ने बताया कि समूह का चयन होना, नगर निगम और यहां की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनकी मेहनत और हुनर को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। रुद्रपुर नगर निगम भी इसी सोच के साथ काम कर रहा है। हम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहा हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

पंत आउटलेट विद्यार्थियों को बनाएगा उद्यमी, पढ़ाई के साथ बेचेंगे उत्पाद तो सीखेंगे मार्केटिंग के तरीके

पंतनगर: विद्यार्थी पढ़ाई के साथ उद्योग खड़ा कर सकें।इसके लिए पंत विवि में पंत आउटलेट खुलने जा रहा है। जहां