देखिए पर्यावरण मित्र यूनियन के सोनू कैसे बने अध्यक्ष

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर की पर्यावरण मित्र यूनियन के चुनाव में सोनू मुल्तानी अध्यक्ष और अंकित आदिवासी निर्विरोध महामंत्री मनाए गए।महापौर विकास शर्मा ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम उनकी हर जायज मांग पर सकारात्मक कदम उठाएंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू ने कहा कि वह पर्यावरण मित्रों की सेवा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पर्यावरण मित्र, यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।