ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर: योग प्रशिक्षक नियुक्ति में धांधली के आरोप, 80 हजार की डील का ऑडियो वायरल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के महाविद्यालय में हुए योग प्रशिक्षक ट्रेनरों की नियुक्ति में धांधली की बू आ रही है।इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रही है।जिसमें आउटसोर्स पर तैनाती के लिए 80 हजार रुपए की मांग की जा रही है।जो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।


राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स से 117 योग प्रशिक्षक (ट्रेनर) पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हुआ था।सोमवार शाम रिजल्ट घोषित हुआ। नियुक्ति का जिम्मा एक आउटसोर्स फर्म को दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर ऑडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है। जिसमें एक युवक युवती से कहा रहा है कि सिर्फ़ 40 लोगों की नियुक्ति की जानी है।यदि नियुक्ति चाहिए तो 18 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। कोई नहीं निकालेगा।इसके बदले 80 हजार रुपए चार्ज लगेगा।यह नियुक्ति चार्जेबल है। जब युवती युवक का नाम पूछा तो उसने कहा कि पेमेंट करने के बाद नाम बता देंगे।यह आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने पर खलबली मची है। हालांकि यह जांच का विषय है जॉच के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा।चर्चा है कि पिछले सप्ताह राज्य स्तरीय स्नातक भर्ती पेपर लीक का मामल सामने आया था।अब आउटसोर्स से नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

RudrapurNews #UttarakhandNews #YogaTrainer #AppointmentScam #Outsourcing #AudioViral #CollegeRecruitment #EducationScam #JobScam #उत्तराखंड #रुद्रपुर #योगप्रशिक्षक

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार