जानिए, कालोनीवासियों के समर्थन में बुल्डोजर के सामने क्यों लेटेंगे बेहड़

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में संजय कालोनी और मस्जिद का आ रही है। इससे खफा लोगों ने रविवार को सभा की।इस दौरान बेघर करने की आशंका पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने चेताया कि यदि प्रशासन बुल्डोजर चलाएगा तो वह खुद जनता के साथ सड़क पर लेट जाएंगे।एयरपोर्ट क्षेत्र में दशकों से बसीं इन दोनों कॉलोनियों के घरों पर प्रशासन ने हाल ही में निशान लगा दिए हैं। इससे लोगों में उजड़ने का भय बना हुआ है। डर और आक्रोश दोनों फैल गया है।
कहा कि भाजपा की नियत साफ नहीं,एयरपोर्ट लाने के नाम पर इन बस्तियों को उजाड़ने की भाजपा लगी हुई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुल्डोजर चला तो मैं सबसे पहले सड़क पर लेटूंगा, जेल जाने या गोली खाने से भी पीछे नहीं हटूंगा।”इस लड़ाई को आंदोलन का रूप दिया जाएगा। गरीबों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। लोगों ने बताया कि वर्ष, 1960 के दशक से यहां बसावट है और तब कभी किसी ने आपत्ति नहीं की। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, डॉक्टर महेंद्र शर्मा, मनोहर वाल्मीकि,संतोष कुमार, जगदीश, रहीम, मुद्रिका, हरिओम चाहन,प्रभुनाथ आदि मौजूद थे।