कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जताई चिंता

रुद्रपुर : कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस को संगठित करने के बजाय देश व प्रदेश के विकास के लिए लोगों तक पहुंच बनाना बेहद जरूरी है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए विभिन्न विधानसभाओं में बैठकें की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव दान सिंह ने शुक्रवार को सिटी क्लब में पत्रकारों को बताया कि ऊधम सिंह नगर की सभी नौ विधानसभा से छह लोगों के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। पार्टी की मजबूती और उत्कृष्ट सोच के लोगों को ही हाई कमान अध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपेगी। बताया कि राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस देश की आजादी से लेकर अब तक एकता और अखंतडता के लिए लड़ती रही। पार्टी संगठन की मोहताज नहीं है। हर क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलने के लिए उन्हें यूएस नगर भेजा गया है। आम आदमी, साधारण आदमी की जनभावना क्या है, वह देश की राजनीति और प्रदेश की राजनीति के लिए क्या सोचता है, पार्टी को किस तरह से संगठित किया जा सकता है, यह सब आम आदमी से मिलकर संभव है। बताया कि जिले में तीन अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसलिए प्रबुद्धजनों की रुद्रपुर में बैठक होगी। उन्होंने गुरुवार को कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट को लेकर चिंता जताई। कहा है कि इसमें जो भी दोषी होगा।उनके विरुद्ध।संगठन कार्रवाई करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, संदीप चीमा आदि मौजूद थे।