सीमा जागरण मंच की ओर से रुद्रपुर में परिचर्चा संवाद कार्यक्रम

रुद्रपुर:आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि हर नागरिक की देश की सीमाओं की सुरक्षा की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित सीमा विमर्श सीमा दर्शन घुसपैठ के दुष्परिणाम परिचर्चा विमर्श में यह बात कही।
आचार्य शांतनु ने शनिवार को विमर्श में कहा कि धार्मिक और राष्ट्र जागरण, यह विषय न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि हमारे समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी आकार देता है। धर्म हमें नैतिकता, सहानुभूति और प्रेम की शिक्षा देता है। यह हमें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।विशिष्ट अतिथि सीमा जागरण मंच की ओर से आशीष वाजपेयी ने सीमा जागरण मंच के उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। राष्ट्र जागरण का अर्थ है अनुभव और जागरूकता की जिम्मेदारी की भावना को जगाना। यह हमें अपने राष्ट्र के इतिहास, संस्कृति, और मूल्यों को समझने और उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम प्रमुख धीरेंद्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत और अध्यक्षता विनय बत्रा ने की। इससे पहले अतिथियों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित किया।इस मौके पर गोपाल पटेल, रचित सिंह, राजेश पासवान, बाबू राम पासवान, हयात सिंह, श्रीराम श्रवन, सुरेश, रघुनाथ आदि मौजूद थे।