स्ट्रीट लाइटों से जगमगा उठा भूरारानी मार्ग
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)वार्ड नंबर 32 भूरारानी मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही स्ट्रीट लाइटों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में बटन दबाकर और नारियल फोड़कर नई स्ट्रीट लाईटों का विधिवत शुभारम्भ किया। स्ट्रीट लाईटें शुरू होते ही पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। […]













