नशा तस्करी पर पूरी तरह लगाएं अंकुश
चंपावत।मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला स्तरीय एनकोर्ड (NCORD) समिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों के उन्मूलन, तस्करी और इनके सेवन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। […]












