अध्यात्म ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

योग शिविर में उमड़े लोग,योग की जननी उत्तराखंड

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऊधम सिंह नगर में आज लोगों ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके सीखे। मनोज सरकार स्टेडियम वेलोड्रोम में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाडियों सहित आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया।इस दौरान लोगों में सेहत के प्रति उत्साह दिखा। विधायक शिव अरोरा व दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने योगाभ्यास के बाद कहा कि करें योग रहें निरोग। योग का मतलब जोड़ना है, 175 देशों को जोड़ने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उत्तराखण्ड योग की जननी है, योग से जहां मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता वहीं मन भी स्वस्थ होता है, इसलिए योग करना अतिआवश्यक है। कई असाध्य रोग भी योग से ठीक होते हैं। उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है यह भारत की देन है। योग को भारत की प्राचीन कला भी मना जाता हैं। योग से मानसिक तनाव कम होता है व रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है साथ ही प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-संचार को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया व सभी ने 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसन ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, जानु चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशसकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन तथा प्राणायाम कपालभांति, नाड़ीशोधन, शीतली, भ्रामरी आदि कराए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. दीपक सरकार, नोडल अधिकारी डाॅ. बीरेन्द्र सिंह रौतेला, डाॅ. महेश जोशी, डाॅ. भावना जोशी, डाॅ.सुरेन्द्र कुमार पपनेजा, डाॅ. धर्मेन्द्र सोनी, डाॅ. मंजू मिश्रा, डाॅ. मीना अधिकारी, डाॅ. ऋषि गुप्ता, राहुल पुरोहित, दीपक पंवार, अशरूफ अहमद, संजय कुमार, रमेश जोशी, दिनेश कुमार, योग अनुदेशक राम किशोर, रंजीत कुमार, पुष्पा रूबाली, सुरेश चन्द्र कुडाई, सूरज प्रताप, अनिल चैधरी, लक्ष्मी देवी, तरूण सिंह बगड़वाल, विजय शंकर खिलाड़ी, बच्चें, गणमान्य, विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार