चंपावत डीएम ने सीएम धामी को पुस्तक भेंट की
चंपावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान शनिवार को जनपद चंपावत के टनकपुर पहुंचे।उनके जनपद आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सहित अन्य उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का माल्यार्पण कर और भव्यता से स्वागत किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञान के प्रतीक के रूप में पुस्तक और गुलदस्ता भेंट किया।





