अपराध ऊधम सिंह नगर

हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हत्या,लूट के आरोपित हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला तो अपराधियों में हड़कंप मच गया। आरोपित तारा पर विभिन्न मामलों में 27 मुकदमें पंजीकृत हैं।कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कोतवाली नानकमत्ता के हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर अपराधी तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी डैम बंदा गिधौर तथा उसके परिवारजनों द्वारा नानकसागर बांध स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया गया था। उक्त स्थान का प्रयोग लंबे समय से अवैध स्मैक, हेरोइन एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी से संबंधित गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।सिंचाई विभाग तथा कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा उक्त अवैध अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर नियमानुसार रिपोर्ट सिंचाई विभाग को प्रेषित की गई। सिंचाई विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस तामील कराते हुए भूमि खाली करने हेतु निर्देशित किया गया। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सिंचाई विभाग द्वारा रिपोर्ट उपजिलाधिकारी खटीमा को प्रेषित की गई।इसके बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई।आज तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग बरेली, पुलिस बल, पीएसी एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के मध्य बुलडोजर की सहायता से अवैध रूप से निर्मित पक्के मकान को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक अवैध धार्मिक संरचना (मजार) को भी हटाया गया। संयुक्त अभियान के दौरान अपराधियों के कब्जे से लगभग 02 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक है।थाना क्षेत्र के अन्य अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों का भी परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह उर्फ दयाल सिंह निवासी डैम बंदे के पास ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंह निवासी ग्राम गिधौर,सुखवन्त सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम गिधौर और राजू उर्फ हरजिन्दर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम गिधौर है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि नशा तस्करों, गैंगस्टरों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त करने एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार