ऊधम सिंह नगर

मुसलमानों ने 1400 से अधिक वर्षों से अपना रखा है योग

काशीपुर। (लोक निर्णय)मुसलमानों ने 1400 से अधिक सालों से योग अपना रखा हैं। रोजाना अनिवार्य पांच नमाज करते हैं ।विभिन्न योगासनों की स्थितियां तथा योग मुद्राएं हैं। यह भी देखा जाता हैं कि नियमित योगासन करने या नमाज़ पढ़ने वाले लोग अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक स्वस्थ रहते हैं।45 कानूनी व जागरूकता पुस्तकों के लेखक व वरिष्ठ अधिवक्ता नदीम उद्दीन ने बताया कि योग का सम्बंध किसी एक धर्म से नहीं है, लगभग सभी धर्मो ने किसी न किसी रूप में योग को अपना रखा है। मुसलमानों ने भी 1400 साल से अधिक समय से योेग अपना रखा हैै। प्रत्येक मुसलमान केे लिए पांच समय नमाज पढ़ना जरूरी है। उसमें मुसलमान प्रतिदिन 23 बार वज्रासन करते है। इसके अतिरिक्त नमाज में मुसलमानोें द्वारा भू नमन आसन, वज्रासन, दक्षासान, हस्तपदासन तथा सूर्य नमरस्कार सहित विभिन्न योगासनों की स्थितियां की जाती हैै। नमाज़ के बाद तसबीह में अंगूठेे से अंगुलियों को मिलाकर ध्यान मुद्रा, पृथ्वी मुुद्रा, वरूण मुद्रा तथा आकाश मुद्रा सहित विभिन्न योग मुद्रायें भी स्वतः हो जाती है।
नदीम द्वारा लिखित जागरूकता पुस्तक “सेहत व खुशहाली के लिये नमाज़ रोज़ा ज़कात’’ नवीनतम संस्करण में इसकी जानकारी देने के लिये दो विशेष अध्याय जोड़े गए हैं। इसमें ’’योगासन और नमाज़’’ तथा ’’तस्बीह और योग मुद्रायें’’ शामिल है। यह पुस्तक भी नदीम की अन्य लोकप्रिय पुस्तकों के समान अमेजन पर भी उपलब्ध है।’’योगासन व नमाज़’’ अध्याय में नमाज़ की स्थितियों से योगासनोें की समानता का वर्णन करते हुये योगासनों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गयी। इसमें वज्रासन जो खाना पचाने, घुटनों पैरों पंजों और जांघों में होने वाले दर्द को दूर करने, सफेद कड़ों की वृद्धि, आदि के लिये उपयोगी होने की जानकारी दी गयी है। इसके अतिरिक्त भू नमन वज्रासन, पाद हस्तासन, सूर्य नमस्कार के अन्तर्गत दक्षासन व नमस्कारासन के लाभों की भी जानकारी दी गयी है। नदीम द्वारा लिखित पुस्तक में शामिल ’’तस्बीह और योग मुद्रायें’’ में तस्बीह में होने वाली योग मुद्राओं में शामिल मानसिक तनाव व दिमाग के लिये उपयोगी ज्ञान मुद्रा, ह्रदय व कान रोगों तथा हड्डियों के लिये उपयोगी आकाश मुद्रा, दुर्बलता दूर करने व शरीर में कान्ति व तेज के लिए उपयोगी पृथ्वी मुद्रा, खून को साफ करने व त्वचा के लिए उपयोगी वरूण मुद्रा तथा गठिया, सायटिका, लकवा आदि में उपयोगी वायु मुद्रा के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गयी है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार