ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

डॉ.गणेश ने विवि के कुलपति से मुलाकात की

पंतनगर।(लोक निर्णय)डॉ गणेश उपाध्याय ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति शिवेंद्र कश्यप से मुलाकात कर प्रदेश के कृषकों की बेहतरी के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय और सरकार के संयुक्त प्रयास से पॉपुलर की खेती की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है जबकि छह माह पॉपुलर की खेती में कुछ नहीं होता है तो निश्चित तौर पर शोध करने की आवश्यकता है इस पर ऐसी पैदावार हो जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोज़गारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने विश्वविद्यालय से आग्रह किया कि वह अपने निकटवर्ती गाँवों में प्रसार गतिविधियाँ संचालित करे, उत्तराखण्ड के सीमांत व लघु कृषकों को उनकी ज़रूरत के अनुसार सब्जी बीज और विभिन्न धान्य फसलों के बीज उपलब्ध कराए, और मासिक कृषि पत्रिका “किसान भारती” को प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचाए। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण और प्रदर्शन आयोजित करने, और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक विशिष्ट व्यवस्था स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। कुलपति ने आश्वस्त किया कि आने वाले एक साल में विश्वविद्यालय में नई चीजें और नई सोच देखने को मिलेंगी। आइएफ ए सर्वर प्रगतिशील किसान प्रभु दत्त जोशी, महिपाल सिंह बोरा सहित आदि किसान उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार