ऊधम सिंह नगर

डीएम ने एयरपोर्ट अधिकारियों की बैठक ली

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों की बैठक ली।निदेशक विमाननपत्तन भाविप्रा पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े पेड़ों की कटाई-छटाई, झाड़ियो की सफाई की आवश्यकता है। जिसपर जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम लगाकर पेड़ों को चिन्हित करते हुए पेड़ों व झाड़ियों की कटाई-छटाई करना सुनिश्चित करें। एयरपोर्ट निदेशक ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व एयरपोर्ट पर यात्रियों और परिचालन की गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती व हवाई क्षेत्र में गस्त के लिए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट की सुरक्षा की दृष्टिगत सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती व पेट्रोलिंग वाहन हेतु पुलिस मुख्यालय को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए।निदेशक एयरपोर्ट ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर में जंगली जानवरो का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटना की सम्भावनाएं बनी रहती है। जिसपर जिलाधिकारी ने जंगली जानवरों को भगाने हेतु नियमित हाका अभियान चलाने के निर्देश वन व एयरपोर्ट के अधिकारियों को दिए।जिससे एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की दुर्घटना की सम्भावना न रहे। निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट के आस-पास की कालोनियों में अनाधिकृत मांस की दुकाने संचालित की जाती है जिससे चील,पक्षी मंडराते रहते है व दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिसपर जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आस-पास की कालोनियों में निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर मांस की दुकानों को हटवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए नोटिस देकर ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने एनएचएआइ को विस्तारीकरण कार्य एवं स्वीकृति में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, डैम पंतनगर विश्वविद्यालय बीएस चलाल, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ.उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी संयुक्त कार्यालय हिमांशु कफल्टिया, डीजीएम भाविप्रा अनूप गुप्ता, अधीक्षण अभियंता एनएचएआई सोनू गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, सीएसओ पंतनगर एयरपोर्ट राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार