उत्तराखंड

उत्तराखंड आने वाले पढ़ लें रूट डायवर्जन प्लान

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) कैंची धाम मेला, वीकेंड, सोमवती अमावस्या स्नान व UKSSSC, नीट पेपर के दृष्टिगत रुद्रपुर शहर क्षेत्रान्तर्गत निम्न यातायात/डायवर्जन प्लान जनहित में 14 जून लागू होगा।दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें नैनीताल, कैंचीधाम, काशीपुर, किच्छा की ओर जाना है। वह रामपुर बॉर्डर से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि हरिद्वार, जसपुर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें नैनीताल, कैंची धाम की ओर जाना है वे वाहन काशीपुर से रामनगर होते हुए और मुरादाबाद से आने वाले वाहन बाजपुर दोराहा से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। हरिद्वार, काशीपुर, गदरपुर से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें किच्छा, बिलासपुर, रामपुर की ओर जाना है। वह एमेनिटी स्कूल से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।पीलीभीत, खटीमा की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें नैनीताल, कैंचीधाम जाना है वह सितारगंज से चोरगलिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।खटीमा, सितारगंज, किच्छा की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें रामपुर, बिलासपुर, काशीपुर, की ओर जाना हैं। वह राधास्वामी सत्संग से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे। नैनीताल, कैंची धाम, हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें हरिद्वार, काशीपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, सितारगंज, बरेली की ओर जाना है पारले चौक सिडकुल से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।

बताया कि रुद्रपुर शहर क्षेत्र में पर्यटक वाहनों एवं भारी वाहनों का प्रवेश सुबह आठ से 10 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

  2. उक्त डायवर्जन प्लान स्थानीय व्यक्तिगत वाहन चालकों पर प्रभावी नहीं रहेगा।
        

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर