उत्तराखंड खेती/किसानी

प्रभारी मंत्री ने किसानों से किया संवाद, प्राकृतिक खेती पर जोर

बागेश्वर।(लोक निर्णय)शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज कपकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत शामा में किसानों के साथ संवाद कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों और कीटनाशकों के बजाय पारंपरिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहेगी और कृषि उत्पादन भी बेहतर होगा। इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता की जानकारी भी दी गई।इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने वन विभाग कपकोट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है।इसके बाद मंत्री ने केदारेश्वर मैदान में NDRF द्वारा मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मानसून अवधि में पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व