अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड में फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर वार, एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के बाद जनपद ऊधम सिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपितों को तीन अवैध शस्त्र , कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया।जांच में राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे शस्त्र लाइसेंस प्रचलन में हैं, जो बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए हैं। जिनमें फर्जीवाड़े एवं अनियमितताओं की संभावना है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा विगत लगभग दो माह से विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारी कार्यालयों एवं शस्त्र लाइसेंस निर्गमन प्राधिकारियों से हजारों शस्त्र लाइसेंसों का विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा पूर्व में भी फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में दो मामले पंजीकृत किए जा चुके हैं।जिनमें दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पूर्व की कार्रवाई में एक अभियुक्त के कब्जे से फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा कारतूस भी बरामद किए गए थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ. द्वारा बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए शस्त्र लाईसेन्सों में अनियमितता/फर्जी होने की संभावना के दृष्टिगत जांच की जा रही है। जांच के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में संचालित अवैध एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में भी महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए हैं। जांच में पाया गया कि नौशाद हुसैन सहित 10 व्यक्तियों द्वारा जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से शस्त्र क्रय किए गए थे। एसटीएफ द्वारा संबंधित शस्त्र लाइसेंसों, शस्त्र क्रय-विक्रय अभिलेखों, सत्यापित प्रतियों एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तथा जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से अभिलेखीय सत्यापन कराया गया। प्राप्त आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्तियों के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया था तथा प्रस्तुत लाइसेंसों के क्रमांक अन्य व्यक्तियों के नाम पर निर्गत पाए गए। इस प्रकार प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस प्रथम दृष्टया कूटरचित एवं फर्जी पाए गए।उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर एसटीएफ द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कल काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उसी अभियोग में तीन लोगों को अवैध शस्त्र , कारतूसों व कूटरचित शस्त्र लाइंसेंस के साथ गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। आरोपित नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मोहला थाना साबिक काशीपुर जिला उधम सिंह नगर – बरामदगी 1 पिस्टल 30 बोर 28 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस, जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर – बरामदगी 1 पिस्टल 32 बोर , 18 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस और अजीम पुत्र नन्हे पहलवान निवासी ग्राम व् पोस्ट सिन्धोली जनपद शाहजहाँ पुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी थाना काशीपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड – 1 पिस्टल 30 बोर , 19 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस पकड़े गए हैं।एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक एमपी सिंह,निरीक्षक अरुण कुमार,उप निरीक्षक जगदीप नेगी, प्रकाश भगत,अउनि सत्येन्द्र गंगोला, हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट, रियाज अख्तर, कांस्टेबल गुरवंत सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सामंत, कांस्टेबल,सोनू पाण्डे चालक संजय कुमार थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार