ऊधम सिंह नगर

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहीन की दो माह ओपीडी सेवाओं पर लगी रोक

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. शाहीन को कदाचार का दोषी पाए जाने पर उनकी ओपीडी सेवाओं पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा प्रेषित आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर को भी निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सक एवं संस्थान को परिषद के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही आदेश के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकीय नैतिकता एवं मरीजों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार