उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

किसानों की जरूरत के अनुरूप बीज आपूर्ति करने में सक्षम पंत विवि: कुलपति डॉ.कश्यप


पंतनगर। (लोक निर्णय) राज्य किसान आयोग की बैठक में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने राज्य के किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। राज्य की आवश्यकता के अनुरूप बीजों की मांग से अवगत कराने पर पंतनगर विश्वविद्यालय उनकी पूरी आपूर्ति करने में सक्षम है। उन्होंने राज्य के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों में अधिक समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यहां के छात्र एवं वैज्ञानिक शिक्षा और शोध की जरूरतों के अनुरूप मिल कर कार्य करें तो राज्य के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने राज्य में कार्यरत समस्त वैज्ञानिक संस्थानों में अधिक तालमेल पर जोड़ दिया। जिससे राज्य के विकास की दिशा पर काम बांट कर जुटा जा सके। राज्य के कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने कुलपति का स्वागत कर सम्मान किया। बैठक में राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत चौधरी एवं सरदार सुरेन्द्र सिंह नामधारी के साथ सभी चयनित सदस्यों एवं राज्य के कृषि, उद्यान, वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार